• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 20-August-2026

Home आस्था / आध्यात्म

मामा को न लगे भनक इसीलिए गौशाला में किया नामकरण - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-05-04 18:29:29
Share Share Share

मामा को न लगे भनक इसीलिए गौशाला में किया नामकरण


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

मामा को न लगे भनक इसीलिए गौशाला में किया गया नामकरण ‌ ‌
-----------------------------------
रिपोर्ट - वरिष्ठ पत्रकार

भिंगराड़ा - के खरही गांव में चल रही श्रीकृष्ण लीला में कंश के बढ़ते अत्याचारों का सजीव चित्रण‌ प्रस्तुत करते हुए नन्द बाबा , गर्ग ऋषि के‌ आश्रम में जा कर‌ बलराम‌ एवं श्रीकृष्ण का शास्त्र सम्मत‌ ढंग से नामकरण करने की बात करते हैं । दूरदृष्टा गर्ग ऋषि महाराज ने‌ गौशाला में जाकर ऐसे नामकरण संस्कार सम्पन्न कराया कि इसकी कंश को भनक तक नहीं लगी । बाल रुप भगवान एवं बलराम की तमाम‌ मनमोहक लीलाओं का कलाकारों द्वारा जीवंत अभिनय‌ कर दर्शकों की‌ खूब - वाहवाही बटोरने के साथ उनमें यह विश्वास पैदा हुआ कि , जब धरती में अत्याचार बढ़ते हैं तब मनुष्य रुप में स्वयं भगवान अवतरित होकर लोगों की रक्षा के लिए आते हैं । ग्वाल बालों का अभिनय नीरज , दीपक , मोहन , सुमित एवं मयंक औऱ गर्ग ऋषि का खिलानन्द शर्मा , नन्द बाबा का चन नाथ , पूतना का अभिनय दुर्गा नाथ‌ ने शानदार तरीक़े से किया । लीला का निर्देशन‌ महिमन‌ शर्मा , हार्मोनियम में लय मोहन जोशी जबकि‌ तबले में ‌पंकज‌ कुमार ताल ठोक‌ रहे हैं । आयोजन में ‌अंकित बोहरा‌ , दिनेश जोशी , रघुवर सिंह , केदार सिंह , बृजेश शर्मा , नवीन बोहरा , उमेश जोशी , प्रेम बल्लभ , ईश्वरी दत्त‌ जोशी आदि द्वारा सहयोग किया जा रहा है । लीला के‌ प्रति लोगों की भक्ति भावनाओं का अन्दाज इस बात से लगाया जा सकता है कि ‌यहां‌ कोई व्यक्ति न तो शराब पीकर‌ आता है और‌ न ही‌ कोई मांसाहार करता है ।

फोटो - नंद एवं वासुदेव आपस में संवाद करते हुए ।


Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

    चम्पावत : दुबचौड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब ! चौड़ाख्याली गांव से हनुमान मंदिर तक ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच निकला भव्य डोला ,

    बड़ी खबर : अचानक मां पूर्णागिरि धाम पहुंचे राजपाल यादव , खबर फैलते ही उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    CM धामी ने दिखाई हरी झंडी , कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू... सीमांत उत्तराखंड में उमड़ा जनसैलाब ,

    चम्पावत : दूबड़ कमलेख में आज से 2 जुलाई तक गूंजेगी श्रीमद भागवत कथा ,

    वीडियो : चम्पावत के दूरस्थ नौलियागाँव में गूंज रही गौ महिमा , कथा श्रवण को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    चम्पावत : 25 लाख श्रद्धालुओं की आस्था का महाकुंभ संपन्न , भव्य मेले के समापन पर गूंजा विकास का संकल्प ,

    चम्पावत में गूंजा हरि नाम , सिल्योडीगूंठ की श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं का सैलाब ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in