• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 20-August-2026

Home आस्था / आध्यात्म

विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले का हुआ शुभारंभ - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-08-16 20:10:14
Share Share Share

विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले का हुआ शुभारंभ


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

[color=green]सांस्कृतिक कार्यक्रमों , झांकियों के साथ किया गया मेले का आगाज[/color)
कुमाऊं - के विश्व प्रसिद्ध पौराणिक बग्वाल मेले का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया । देवीधुरा के मां वाराही मंदिर में आयोजित होने वाले बग्वाल मेले का शुभारंभ आज 16 अगस्त को शुभ मुहूर्त के अनुसार हुआ । यह मेला 16 अगस्त से 26 अगस्त तक चलेगा । 19 अगस्त को बग्वाल यानी पत्थर युद्ध का आयोजन होगा । केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने फीता काटकर इस मेले का शुभारंभ किया । इस दौरान जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय , जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय व मंदिर समिति के सदस्य शामिल रहे । यहाँ रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा । बग्वाल में मुख्य भूमिका चार खामों की होती है । गहड़वाल खाम के वयोवृद्ध मुखिया त्रिलोक सिंह बिष्ट , लमगड़िया खाम के मुखिया वीरेंद्र लमगड़िया , वालिक खाम के मुखिया बद्री सिंह बिष्ट और चम्याल खाम के मुखिया गंगा सिंह चम्याल अपनी - अपनी खामों को सुसज्जित कर बग्वाल खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं । चारों खाम प्रमुख एक बार फिर अपनी - अपनी खाम ( गुट / टीम / दल ) को लेकर खोलीखांड दुबाचौड़ के पावन मैदान में पत्थर युद्ध में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और बेहद उत्सुक भी हैं । बग्वाल मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में आए अतिथियों का संस्कृत महाविद्यालय देवीधूरा के छात्रों तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा मनमोहक स्वस्तिवाचन कर स्वागत किया गया । अजय टम्टा ने कहा की मां वाराही की असीम कृपा से ही मुझे इस पावन मेले का शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है । इस मेले का अपने आप में एक ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व हैं और पूरे विश्व में ऐसा पाषाण युद्ध हर वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर यहां देखने को मिलता है , जो पूरी दुनिया में आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम है । इस मेले को हम आने वाले समय में और भी बेहतर बनाएंगे । बग्वाल मेले में उत्तराखंड की पारम्परिक कला , संस्कृति का अद्भुत संगम भी देखने को मिल रहा है । इस दौरान मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि चंपावत के केदारनाथ से रीठाखाल तक सड़क के निर्माण हेतु धनराशि की व्यवस्था शीघ्र कराई जाएगी । पनिया से रीठाखाल सड़क में शासन से शीघ्र कार्यवाही कर कार्य किया जाएगा । इसके अतिरिक्त रीठाखाल में ग्रामीण बैंक की शाखा एवं एटीएम खोले जाने हेतु भी कार्यवाही की जाएगी । राजकीय महाविद्यालय देवीधुरा में स्नातकोत्तर की कक्षाएं चलाई जाने हेतु सरकार से वार्ता की जाएगी । राज्य मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में सड़क के निर्माण के संबंध में केंद्र तथा राज्य स्तर से जो भी कार्यवाही या कार्य करना होगा वह किया जाएगा । विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग को डबल लेन बनाया जा रहा है जिसमें प्रस्ताव तैयार किये जा रहे हैं । इसमें कुमाऊं के विभिन्न शहरों को जोड़ने एवं कम दूरी तय करनी पड़े इस उद्देश्य से विभिन्न टनल परियोजनाओं को तैयार किया जा रहा है । इस अवसर पर म
अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय ने कहा कि इस मेले को भव्य एवं सुंदर बनाने के लिए हम मिलकर कार्य कर मेले को संपन्न करेंगे । इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पाटी सुमनलता , जिलाध्यक्ष भाजपा निर्मल महरा , अध्यक्ष मां वाराही मंदिर कमेटी मोहन सिंह बिष्ट , सदस्य जिला पंचायत सीमा विश्वकर्मा , जिलाधिकारी नवनीत पांडे , पुलिस अधीक्षक अजय गणपति , मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह , उप जिलाधिकारी पाटी रिंकु बिष्ट , भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सतीश पांडे , सामाजिक कार्यकर्ता हरगोविंद बोहरा , ग्राम प्रधान देवीधुरा ईश्वर बिष्ट , पूर्व अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया , पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी सहित मंदिर कमेटी के सदस्य , चार खाम के मुखिया , क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि , ग्रामीण जनता , विभागों के अधिकारी / कर्मचारी व विद्यालयी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन दीपक सिंह बिष्ट , हयात सिंह , अमित लमगड़िया द्वारा किया गया ।


Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

    चम्पावत : दुबचौड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब ! चौड़ाख्याली गांव से हनुमान मंदिर तक ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच निकला भव्य डोला ,

    बड़ी खबर : अचानक मां पूर्णागिरि धाम पहुंचे राजपाल यादव , खबर फैलते ही उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    CM धामी ने दिखाई हरी झंडी , कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू... सीमांत उत्तराखंड में उमड़ा जनसैलाब ,

    चम्पावत : दूबड़ कमलेख में आज से 2 जुलाई तक गूंजेगी श्रीमद भागवत कथा ,

    वीडियो : चम्पावत के दूरस्थ नौलियागाँव में गूंज रही गौ महिमा , कथा श्रवण को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    चम्पावत : 25 लाख श्रद्धालुओं की आस्था का महाकुंभ संपन्न , भव्य मेले के समापन पर गूंजा विकास का संकल्प ,

    चम्पावत में गूंजा हरि नाम , सिल्योडीगूंठ की श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं का सैलाब ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in