• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

कड़ी सुरक्षा में होगा रीठा साहिब जोड़ मेले का आयोजन - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-05-05 19:55:39
Share Share Share

कड़ी सुरक्षा में होगा रीठा साहिब जोड़ मेले का आयोजन


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

कड़ी सुरक्षा में होगा श्री रीठा साहिब मेले का आयोजन - एसपी

● मेले में आने वाले तीर्थ यात्रियों को जिला पुलिस अपने मेहमान की तरह सुरक्षा व सम्मान देगी

● मेले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने श्री रीठा साहिब का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा

●21 मई से शुरू होगा तीन दिनी सालाना जोड़ मेला
------------------------------------
रिपोर्ट - Uttarakhandhindisamachar.com

रीठा साहिब - मीठे रीठे के चमत्कार के लिए दुनिया में प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में होने वाला सालाना जोड़ मेला 21 मई से शुरू होगा । तीन दिवसीय इस मेले में देश विदेश से बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री यहां गुरु घर में गुरु नानक देव महाराज द्वारा अपनी आध्यात्मिक शक्ति के बल पर कड़वे रीठे में जो मिठास पैदा की है , उसके चमत्कार को नमस्कार करने के लिए यहां आएंगे । मेले से पूर्व पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने मेले में कानून व्यवस्था , यातायात , पार्किंग औऱ सुरक्षा आदि का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया । उन्होंने नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के बाद पैदा हुई परिस्थितियों का भी अध्ययन किया । बाबा तरसेम सिंह की देखरेख में ही गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब का प्रबंधन किया जाता था । इस घटना के बाद हालांकि चंपावत पुलिस प्रशासन द्वारा यहां के गुरुद्वारा एवं प्रबंधक बाबा श्याम सिंह को 24 घंटे पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की हुई है । एसपी ने बदलती हुई परिस्थितियों का भी अध्ययन किया औऱ कहा यहां आने वाले देश - विदेश के तीर्थ यात्रियों को पुलिस अपने मेहमान की तरह सम्मान व सुरक्षा देगी । उन्होंने मेले के दौरान आने वाले छोटे व भारी वाहनों की समस्या को देखते हुए सूखीढाग से तलाड़ी होते हुए श्री रीठा साहिब तक 55 किलोमीटर लंबे मार्ग को ठीक करने की तात्कालिक आवश्यकता अनुभव की । इस मार्ग से टनकपुर से श्री रीठा साहिब जाने वाले यात्रियों को मात्र 80 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी जबकि चंपावत लोहाघाट से यह दूरी 150 किलोमीटर होती है । वर्तमान में सूखीढाग से श्री रीठा साहिब तक 25 किलोमीटर मार्ग लोनिवि तथा शेष मार्ग पीएमजीएसवाई के पास है । मेले तक लोनिवि द्वारा सड़क को पक्का कर लिया जाएगा जबकि पीएमजीएसवाई के अधीन सड़क की हालत ठीक करनी पड़ेगी । इस मार्ग से छोटे दुपहिया व चौपहिया वाहन निकालने से मुख्य मार्ग में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करना आसान हो जाएगा । एसपी के अनुसार तीर्थ यात्रियों से अनुरोध किया जाएगा की वे बड़ी बसों एवं ओवरलोड वाहनों में यात्रा करने से बचें । लोहाघाट के बाद सड़क सकरी होने के कारण बड़ी बसों को मोड़ने में काफी दिक्कतें होती हैं । इस कार्य में नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधन का भी सहयोग लिया जाएगा , जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटनाओं को टाला जा सके । एसपी के अनुसार मेले की व्यवस्थाओं को हर दृष्टि से बेहतर बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे । उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह से भी विभिन्न मुद्दों में चर्चा कर जानकारी प्राप्त की ।

फोटो : गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब के भ्रमण के दौरान व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते एसपी अजय गणपति ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in