• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 20-August-2026

Home आस्था / आध्यात्म

आस्था , संस्कृति एवं आपसी मेलजोल का संगम है एड़ी बालकृष्ण मेला - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-08-23 18:13:19
Share Share Share

आस्था , संस्कृति एवं आपसी मेलजोल का संगम है एड़ी बालकृष्ण मेला


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

बग्वाल मेले में मां वाराही की शोभायात्रा निकालने के बाद यहां शुरू हो जाती है मेले की तैयारियां ।
चम्पावत ( Champawat ) - के लधियाघाटी क्षेत्र में बांज और चीड़ वनी की गोद में बसे भिंगराड़ा का एड़ी बालकृष्ण मेला दो ऐसे दोस्तों की सोच का परिणाम है जिन्होंने इस स्थान में आस्था , संस्कृति एवं लोगों में मेलजोल बढ़ाने के लिए ऐसी पहल की जो आज विशाल मेले के रूप में सामने आई है । कहा जाता है , जब एड़ी ब्यानधुरा से शक्ति फटकर फटकशिला मंदिर आई थी तो शक्ति ने मार्ग में भिंगराड़ा स्थान में विश्राम किया था । बाद में यह स्थान एड़ी के उपासकों के लिए भव्य व दिव्य स्थान बन गया । फिर यहाँ यहां बाज के पेड़ के नीचे शक्ति की पूजा होने लगी । तब भिंगराड़ा में बालकृष्ण भट्ट नाम के रेंजर आए और उनके विचार यहां के प्रमुख समाजसेवी हरि दत्त भट्ट से मिलते थे । दोनों में गहरी दोस्ती हो गई । उन्होंने आपस में विचार किया कि , क्यों न जन्माष्टमी के अवसर पर यहां तीन दिनी मेला आयोजित किया जाए । जो यहाँ के लोगों की आस्था को तो बढ़ाएगा ही इसके साथ - साथ आपसी मेलजोल भी बढ़ेगा । लोगों का सहयोग मिला और वर्ष 1980 में मेले की शुरुआत की गई । मेले में विभिन्न स्थानों से लोक कलाकार , गायक बुलाए गए । पहले वर्ष में ही इस मेले ने व्यापारिक रूप ले लिया और इसके आयोजकों का उत्साह काफी बढ़ गया । इस कार्य में वन कर्मियों ने भी अपना पूरा सहयोग दिया । लधियाघाटी क्षेत्र में अन्य कोई मेला ना होने के कारण इस मेले को काफी ख्याति मिलने लगी । लोगों ने इस स्थान में चबूतरा बनाया और पंडित हरि दत्त भट्ट ने अपनी ओर से यहां बजरंगबली की तथा वन कर्मियों व क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से राधा कृष्ण की मूर्तियां स्थापित की गई । तब से प्रतिवर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर यहां तीन दिनी मेला आयोजित होता आ रहा है । अब मेले के दौरान स्कूली बच्चों की अनेक प्रतियोगिता भी होती है । इस वर्ष मेला 25 अगस्त से शुरू होगा । मेले में आने वाले लोगों को सुविधा दिए जाने हेतु क्षेत्रीय लोग मेले की व्यवस्था सरकारी तौर पर करने की लगातार मांग करते आ रहे हैं । इस बार मेले को लेकर यहां के मंदिर को फूलों से सजाया गया है । मेले की शुभारंभ की प्रेरणा रेंजर बाल कृष्ण द्वारा की गई थी , तब से इस मेले के आयोजन में यहां के रेंजर तथा अन्य वन कर्मि लगातार मेले के आयोजन में सहयोग करते आ रहे हैं । वर्तमान में यहां के रेंजर हिमालय सिंह टोलिया तथा उनके वन कर्मी मेले के आयोजन में अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं ।
फोटो - भिगराडां का एडीं बाल कृष्ण मंदिर ।


Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

    चम्पावत : दुबचौड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब ! चौड़ाख्याली गांव से हनुमान मंदिर तक ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच निकला भव्य डोला ,

    बड़ी खबर : अचानक मां पूर्णागिरि धाम पहुंचे राजपाल यादव , खबर फैलते ही उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    CM धामी ने दिखाई हरी झंडी , कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू... सीमांत उत्तराखंड में उमड़ा जनसैलाब ,

    चम्पावत : दूबड़ कमलेख में आज से 2 जुलाई तक गूंजेगी श्रीमद भागवत कथा ,

    वीडियो : चम्पावत के दूरस्थ नौलियागाँव में गूंज रही गौ महिमा , कथा श्रवण को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    चम्पावत : 25 लाख श्रद्धालुओं की आस्था का महाकुंभ संपन्न , भव्य मेले के समापन पर गूंजा विकास का संकल्प ,

    चम्पावत में गूंजा हरि नाम , सिल्योडीगूंठ की श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं का सैलाब ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in