• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home खेल समाचार

रानीखेत में चंपावत के सागर व पिथौरागढ़ की कविता रही प्रथम - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-08-23 21:27:35
Share Share Share

रानीखेत में चंपावत के सागर व पिथौरागढ़ की कविता रही प्रथम


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

रानीखेत - स्व जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में 11 महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया ।

हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय धावक सुरेश चंद्र पांडे , महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पुष्पेश पांडे , अल्मोड़ा विश्व विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान , आर सी खर्कवाल , एलबएस पाटनी , आर एस धामी , राजू महंत , महाविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी डॉ रुचि साह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया ।

क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा -

रानीखेत महाविद्यालय में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का रिजल्ट
छात्र वर्ग में विजेता एल एस एम कैम्पस पिथौरागढ़ तथा उप विजेता एस एस जे यू कैम्पस अल्मोड़ा रहे । छात्रा वर्ग में विजेता एल एस एम कैम्पस पिथौरागढ़ तथा उप विजेता एस एस जे यू कैम्पस अल्मोड़ा रहे । छात्र वर्ग में चम्पावत कैंपस के सागर सिंह धौनी व छात्रा वर्ग में पिथौरागढ़ कैंपस की कविता रावल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो पी एन तिवारी , डॉ प्राची जोशी , डॉ दीपा पाण्डे डॉ निर्मला जोशी , डॉ प्रसून जोशी , डॉ महिराज माहरा , डॉ वी के जोशी , डॉ बी बी भट्ट , डॉ राहुल चंद्रा द्वारा महाविद्यालय सभागार में अतिथियों का स्वागत किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक , कर्मचारी वर्ग छात्र - छात्राएं उपस्थित रहे । अंत में प्राचार्य द्वारा सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । डॉ रुचि साह द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया । मंच संचालन डॉ पारूल भारद्वाज ने किया ।

कई उम्मीद जगा गई ये प्रतियोगिता -

स्व जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में आयोजित ये क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता भविष्य के लिए कई प्रतिभाओं के उभरने के संकेत दे गई । विद्यार्थियों के प्रदर्शन को देखकर निकट भविष्य में उनसे कई उम्मीदें लगाई जा सकती हैं ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दुखद : पहले बेटे की चिता जली , फिर मां ने भी कह दिया अलविदा...मां - बेटे की यह कहानी पढ़कर भर आएंगी आंखें ,

    WI vs IND : संकट में फंसी टीम इंडिया , दो विकेट गिरते ही गरजा संजू सैमसन का बल्ला ,

    टी20 वर्ल्ड कप : अफगानिस्तान को दिल दुखाने वाली हार का सामना करना पड़ा , दो सुपर ओवर तक चले इस मैच में साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत ,

    22 गेंदों का तूफान ! अभिषेक ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड , क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप ,

    8वीं राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिखा देवभूमि का दम ,

    संन्यास : सफल भारतीय खिलाड़ी ने की संन्यास की घोषणा ,

    बड़ी खबर : सुगौरव ने बढाया चम्पावत का गौरव , अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन ,

    बड़ी खबर : विराट कोहली ने की संन्यास की घोषणा ,

    संन्यास : रोहित शर्मा ने किया संन्यास का एलान ,

    बड़ी खबर : क्या धोनी आंखरी बार खेलेंगे ईडन में ? ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in