• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

दंतेवाड़ा में चम्पावत के जवान की हत्या का अंदेशा - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-08-29 15:42:15
Share Share Share

दंतेवाड़ा में चम्पावत के जवान की हत्या का अंदेशा


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत ( Champawat ) - जिला निवासी सीआरपीएफ जवान की गोली लगने से हुई मौत में नया मोड़ सामने आ रहा है । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में CRPF 195 बटालियन मुख्यालय बारसूर में तैनात चम्पावत जिले के बिसारी गांव निवासी हेड कॉस्टेबल विपिन चंद्र की सोमवार सुबह करीब 10 : 30 बजे गोली लगने से मौत की खबर आई थी । बताया गया था गोली लगने के बाद विपिन चंद्र को बारसूर के जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था । जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार चम्पावत के बनबसा में किया गया । लेकिन इस मामले में अब नया मोड़ सामने आया है । परिजनों ने आरोप लगाया है कि , विपिन की हत्या हुई है । विपिन चंद्र पुत्र भैरव दत्त बारसूर में मैस कमांडर की ड्यूटी में थे । गुरुवार को जवान के परिजनों ने जवान की हत्या का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है । परिजनों का साफ कहना है कि , विपिन चंद्र को उसके साथी की बंदूक से गोली लगी है और इस मामले में सीआरपीएफ द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है । पुलिस तीन जवानों ने पूछताछ कर रही है और इस मामले में 1 जवान को सस्पैंड भी कर दिया गया है । परिजनों का साफ कहना है कि मैस कमांडर को राइफल नहीं दी जाती है , तो जवान को गोली कैसे लगी । आंखिर क्यों परिजनों को इस घटना की सूचना देरी से दी गई । इस पूरे मामले में अब तक CRPF ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी है । पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है । फॉरेंसिक टीम भी इस गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है । परिजनों का कहना है जवान ने घटना से एक घंटे पहले अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी । अब परिजन इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in