• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

उधार दिए रुपये मांगने पर कुल्हाड़ी से कर दी हत्या - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-05-06 16:24:26
Share Share Share

उधार दिए रुपये मांगने पर कुल्हाड़ी से कर दी हत्या


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उधार दिए रुपये मांगने पर कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या
---------------------------------
रिपोर्ट - Uttarakhandhindisamachar.com

मेरठ - में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है । यहाँ उधार दिए रुपये वापस मांगने पर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या का मामला सामने आया है । शाहिद पुत्र नजीर मेरठ महानगर के कोतवाली सोहराब गेट थाना ब्रह्मपुरी में किराए के घर में अपने बीबी बच्चों के साथ रहता था , जिसने नूर गार्डन में रहने वाले मोबिन को कुछ दिनों पहले रुपए उधार दिए थे । शाहिद रविवार की रात रुपये वापस लेने के लिए घर से निकला था लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आया । आने में देरी के चलते शाहिद की पत्नी नाजो ने फोन किया तो शाहिद ने जल्दी घर पहुंचने की बात कही । काफी समय हो गया लेकिन शाहिद घर नहीं पहुंचा औऱ ना ही उसने फोन उठाया तो पत्नी ने ये बात अपने रिश्तेदारों को बताई औऱ फिर मोबिन के घर पहुंच गई । लेकिन वहाँ ताला लगा था । थोड़ी देर में पता चला कि बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान के पास खाली प्लाट में शाहिद का शव पड़ा था औऱ उसके पास में ही खून से लथपथ कुल्हाड़ी औऱ दराती थे । शव देखते ही शाहिद की पत्नी नाजो बदहवास हो गई । हमलावर ने शाहिद को गला काटकर मारा था । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजा औऱ मृतक की पत्नी की तहरीर में मुकदमा दर्ज किया है । मेरठ महानगर में आए दिन हत्याओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है जो चिंता की बात है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in