• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home कृषि , बागवानी और पशुपालन

किसानों को मालामाल करने का उठाया बीड़ा - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-08-31 14:41:39
Share Share Share

किसानों को मालामाल करने का उठाया बीड़ा


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

खेती व बागवानी से निराश किसानों में आशा की किरण बनती जा रही है कीवी की खेती ।
हिमांचाल की तर्ज पर अब किसानों को केवीके में ही मिलने लगा है प्रशिक्षण ।
चम्पावत ( Champawat ) - कीवी की व्यावसायिक खेती से किसानों को मालामाल करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र लोहाघाट ने बीड़ा उठा लिया है । पहले यहां डेलीशियस सेब के बाग लगे रहते थे लेकिन मौसम परिवर्तन के बाद अब किसानों को कीवी की खेती ने नई आस जगाई है । कीवी ऐसा फल है जिसे जंगली जानवर कोई नुकसान नहीं पहुंचाहते हैं । इसमें औषधीय गुण होने के साथ इसकी काफी मार्केट वैल्यू है । अब यहाँ के किसान इस कार्य में काफी रुचि ले रहे हैं ।कृषि विज्ञान केंद्र लोहाघाट में इस कार्यक्रम को परवान पर चढ़ा रही उद्यान वैज्ञानिक डॉ रजनी पंत ने किसानों को कीवी की पौध लगाने से लेकर फल देने तक का पूरा प्रशिक्षण दिया । इस प्रशिक्षण की खास विशेषता है , इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए किसानों ने न केवल काफी दिलचस्पी ली बल्कि आपस में सहयोग व समन्वय स्थापित कर इसकी मार्केटिंग के लिए भी स्वयं पहल करने की योजना बनाई है । मालूम हो कि डॉ पंत द्वारा पिछले दो वर्षों से क्षेत्र में कीवी के उत्पादन का किसानों में नया शौक पैदा किया है । उनका कहना था कि किसान खेत से जुड़कर कीवी से अपना भाग्य बदल सकते हैं । शुरुआती तौर पर यहां पर कीवी के नए बगीचे जो अब फल देने लगे है इससे प्रोत्साहित होकर अन्य किसान भी अब कीवी की व्यवसायिक खेती करने के लिए आगे आ रहे हैं । के वी के में किसानों के हुए चार दिवसीय प्रशिक्षण में उन्हें कीवी की पौधे से पौध तैयार करना , कटाई व छटाई का ऐसा प्रशिक्षण दिया गया जिससे किसान न केवल इसका उत्पादन कर सके बल्कि अतिरिक्त आय अर्जित कर सके । कीवी के एक पौध की कीमत लगभग ₹270 है । जबकि एक पूर्ण वयस्क पौधे से लगभग 40 से 70 किलो तक फल का उत्पादन किया जा सकता है । मार्केट में कीवी फल ₹350 प्रति किलो बिकती है । प्रशिक्षण में भाग लेने आए प्रगतिशील किसान प्रदीप जोशी , केदार जोशी , कमल गिरी , मोहन पाण्डे , कैलाश महर , सौरभ पाण्डे , शिवराज सिंह , नाथ सिंह , देवेंद्र , गंगादत्त जोशी आदि का कहना था की युवा वैज्ञानिक डॉ पंत ने तो उनकी आंखे खोल दी हैं । किसानों को यदि इसी प्रकार की तकनीकी व व्यवहारिक जानकारी मिलती रहे तो कीवी का उत्पादन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूती देगा । किसानों ने इस बात पर प्रशंसा व्यक्त की कि यहां सब्जी उत्पादन की नई तकनीक बताने वाले डॉ ए के सिंह के जाने के बाद पहली बार डॉ पंत द्वारा डॉ सिंह की स्टाइल पर उन्हें प्रशिक्षण मिला है । जिस प्रशिक्षण के लिए किसान हिमांचल जाते थे , वैसा ही प्रशिक्षण अब किसानों को यहां मिलने लगा है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देशभर में बना मिसाल , लेकिन अपने ही जिले में बेबस ! आखिर क्यों मदद को तरस रहा चम्पावत का यह किसान ? ,

    चम्पावत : हरा सोना बनेगी कीवी ! देवीधुरा के किसानों को सिखाए गए मालामाल होने के गुर ,

    चम्पावत : भीषण ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों को लाखों का नुकसान ,

    पहाड़ों में बारिश से ठंडक , लेकिन ओलावृष्टि ने किसानों पर बरपाया कहर ,

    चम्पावत में खेती को टेक्नोलॉजी का तड़का , सेतु आयोग की पहल से किसानों में नई उम्मीद ,

    चम्पावत : रीठा साहिब में किसानों ने सीखे मीठी कमाई के गुर ,

    चम्पावत में किसानों के साथ सौतेला व्यवहार ? एक ही विकासखंड में दो अलग - अलग मानसून का खेल ,

    गुड न्यूज़ : कभी पलायन से टूटा चम्पावत का पाटी , आज कीवी की बदौलत लौट रही जिंदगी ,

    बदलाव की दस्तक : किसान आंदोलन के नायक नरेंद्र उत्तराखंडी की माताजी मन्ती देवी बनीं अध्यक्ष , भगवती देवी उपाध्यक्ष ,

    चम्पावत : हरा सोना लिखेगा मॉडल जिले की अर्थव्यवस्था की नई इबारत ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in