• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home क्राइम

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला गिरफ्तार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-09-05 16:22:04
Share Share Share

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला गिरफ्तार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उधम सिंह नगर ( U S Nagar ) - पुलिस ने बाजपुर में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले भाई को गिरफ्तार कर लिया है । बताया जा रहा है बहन के प्रेम विवाह से खुश नहीं था इसीलिए तमंचे से गोली मार दी । पुलिस ने आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर किया है ।

जानिए , ये था पूरा मामला -

बाजपुर के दिल दहलाने वाले मामले में एक भाई ने रिश्तों का कत्ल कर दिया था । ये अमानवीय मामला मडुवाखाली गांव का था । यहाँ मंगलवार दोपहर एक भाई ने अपनी सगी गर्भवती बहन को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया । इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी । मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अपनी बहन के प्रेम विवाह से नाराज था । इसीलिए उसने अपनी सात माह की गर्भवती बहन को मौत के घाट उतारा । बताया जा रहा है आरोपी ने अपने बहनोई को भी जान से मारने की नीयत से फायर झोंका लेकिन उसने भागकर अपनी जान बचा ली थी । इस हत्याकांड के बाद पूरा गांव सहम गया था और गांव में पुलिस बल तैनात किया गया था । जानकारी के मुताबिक जगतपुरा गांव निवासी 21 वर्षीय सोनम ने करीब 1 साल पहले महुआडाली गांव निवासी पवन पुत्र भीमसेन के साथ प्रेम विवाह किया था । इस विवाह से लड़की का भाई राजीव नाराज था । 7 माह की गर्भवती सोनम मंगलवार दोपहर 3 बजे पड़ोस की युवती के साथ घर से कुछ दूर नाले में शौच के लिए गई तो उसका भाई राजीव तमंचा लेकर आया और अपनी बहन सोनम के सीने में गोली मार दी । चीख - पुकार सुनकर सोनम का पति पवन पहुंचा तो उस पर भी फायर झोंका लेकिन उसने भागकर अपनी जान बचाई । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया और जांच शुरू कर दी थी । 48 घंटे बीतने से पहले ही पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in