• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Monday, 14-September-2026

Home उत्तराखंड

बाइक पर गिरा पेड़ 2 की मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-05-08 08:59:46
Share Share Share

बाइक पर गिरा पेड़ 2 की मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पेड़ की चपेट में बाइक आने से दो की दर्दनाक माैत
---------------------------------
रिपोर्ट - बालकराम नौटियाल

उत्तरकाशी - लगातार बदलते मौसम के मिजाज में तेज हवाओं ने इसे औऱ खतरनाक बना दिया है । अब पहाड़ से मैदान तक तेज हवाएं चल रही हैं । उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के पास सोमवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया । देहरादून से मोरी जा रहे दो बाइक सवार आंधी-तूफान से गिरे पेड़ की चपेट में आ गए । इस दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई । जानकारी के अनुसार , मोरी मोटर मार्ग पर हिसार बैण्ड के पास तेज आंधी तूफान होने से चीड़ का विशालकाय पेड़ गिरने से दो व्यक्तियों की पेड़ की चपेट में आने के कारण घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई । राजस्व उप निरीक्षक तहसील मोरी भुटाणू द्वारा अवगत कराया गया कि मृतकों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी मे भेजा गया औऱ राजस्व विभाग तथा पुलिस द्वारा मृतकों के पोस्टमार्टम व पंचायत नामा की कार्यवाही की गई । मृतकों की पहचान प्रकाश चंद नौटियाल निवासी डागोली टिकोची व शाहिद हाल निवासी मोरी बाजार के रूप में हुई है । प्रकाश चंद शिक्षक थे औऱ शाहिद नाई का काम करता था । इधर घटना से मृतक युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    सम्मान : सूरज लडवाल का बढ़ा मान , हिंदी सेवा के लिए मिला - हिंदी हितैषी सम्मान ,

    हरतालिका पर सामवेदियों का उपाकर्म , मंत्रोच्चार के बीच धारण किया नया जनेऊ ,

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in