• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home क्राइम

चाकू से गोदकर भाई ने भाई को मार डाला - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-09-08 19:58:26
Share Share Share

चाकू से गोदकर भाई ने भाई को मार डाला


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उधम सिंह नगर ( US Nagar ) - पिछले कुछ दिन पहले रामनगर के चोरपानी गांव में बड़ा भाई तेंदुए के मुंह से अपने छोटे भाई को खींच लाया था । लेकिन उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है । यहां सितारगंज शहर के किच्छा रोड पर बड़े भाई ने छोटे भाई की गला रेतकर हत्या कर दी । घटना के बाद मौके पर बाजार में अफरा - तफरी मच गई । पुलिस ने मौके से बड़े भाई को हिरासत में ले लिया है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है । ये घटना रविवार दोपहर की है । यहाँ बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी । मिली जानकारी के मुताबिक , सितारगंज नगर वार्ड संख्या 7 निवासी देवेंद्र पाल सिंह की किच्छा रोड़ स्थित मुख्य बाजार में पाल इंजीनियरिंग वर्क्स नाम से दुकान है । रविवार को जब देवेंद्र पाल सिंह दुकान में बैठे थे , तभी उनका बड़ा भाई आया । दोनों भाइयों के बीच में बातचीत हुई और इस दौरान बड़े भाई ने देवेंद्र पाल सिंह की गर्दन और पीठ में धारदार हथियार से कई वार कर दिए । देवेंद्र पाल सिंह के चीखने चिल्लाने पर आस - पास के दुकानदार भागकर मौके पर पहुंचे । देवेंद्र पाल सिंह खून में लथपथ जमीन पर पड़े हुए थे । सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और देवेंद्र पाल सिंह को किच्छा रोड के निजी अस्पताल में पहुंचाया । अस्पताल में डॉक्टरों ने देवेंद्र पाल सिंह को मृत घोषित कर दिया । वहीं दूसरी तरफ हमलावर को भागते हुए आस - पास के लोगों ने पकड़ लिया । जिसके बाद आरोपी को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है । हत्याकांड का मकसद क्या था ये अभी पता नहीं चल पाया है । पुलिस हत्यारोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच चल रही है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in