• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home क्राइम

बेरहम भाई ने बहन को मार डाला - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-09-10 11:07:05
Share Share Share

बेरहम भाई ने बहन को मार डाला


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

गला रेत कर वीभत्स हत्याकांड को दिया अंजाम ।
घंटों शव के पास बैठा रहा हत्यारोपी ।
हरिद्वार ( Haridwar ) - धर्मनगरी हरिद्वार के मंगलौर में एक बेरहम भाई ने अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया । हत्यारोपी निर्मम हत्या के बाद रातभर उसके शव के पास ही बैठा रहा । सुबह करीब 5 बजे हत्यारोपी ने देवबंद गई अपनी मां को घटना की जानकारी दी । सूचना पर मृतक की माँ व अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे ।
इस हत्याकांड से पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई । जिसने भी सुना और देखा वह दंग रह गया । सोमवार को करीब एक बजे सूचना मिलने पर एसपी देहात और कोतवाल मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे । पुलिस ने घर के दरवाजे पर बैठे हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है । इस हत्याकांड के साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची । हत्या में प्रयुक्त हथियार की भी तलाश की जा रही है । पुलिस के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला टांडा बनेड़ा रोड निवासी 24 वर्षीय आइस्ता उर्फ फिजा का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था । युवती के छोटे भाई को इसकी जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया लेकिन युवती ने बातचीत जारी रखी । रविवार को जब उसकी माँ मायके गई थी तो रात में उसकी बहन पड़ोसी युवक से फोन पर बात कर रही थी । इसी बात को लेकर रात में भाई - बहन के बीच कहासुनी हुई तो भाई ने अपनी बड़ी बहन का चाकू से गला रेत दिया और मौत के घाट उतार दिया । जिसके बाद रातभर बहन के शव के पास बैठा रहा और सुबह अपनी माँ को घटना की जानकारी दी । अब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in