• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 20-August-2026

Home आस्था / आध्यात्म

श्री बद्रीनाथ धाम में फिर उमड़ा आस्था का जनसैलाव - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-09-15 21:37:14
Share Share Share

श्री बद्रीनाथ धाम में फिर उमड़ा आस्था का जनसैलाव


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चमोली ( Chamoli ) - श्री बद्रीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव के तहत रविवार सुबह मंदिर में बाल भोग के बाद सुबह 10 बजे गढ़वाल राइफल्स के बैंड , ढोल नगाड़ों की भक्तिमय धुनों और जय बद्रीविशाल के उद्घोष के साथ भगवान बद्रीविशाल के प्रतिनिधि श्री उद्धव‌ जी तथा आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी माता मूर्ति मंदिर के लिए रवाना हुई । माता मूर्ति मंदिर पहुंच कर श्री उद्धव जी ने माता मूर्ति की कुशलक्षेम पूछी तथा भगवान बदरीविशाल की कुशलता से माता मूर्ति को अवगत कराया । रावल , धर्माधिकारी , वेदपाठियों तथा माता मूर्ति के पुजारी सुशील डिमरी द्वारा अभिषेक पूजा - अर्चना संपन्न की । इस अवसर पर करीब सात हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता मूर्ति एवं देव डोलियों के दर्शन किये । इस यात्रा में आए हुए श्रद्धालुओं की आस्था को देखकर हर कोई अगली बार भी यहाँ आने की चाह मन में बैठा रहा था । श्रद्धालुओं ने दर्शन के बाद प्रसाद प्राप्त किया । इससे पहले आईटीबीपी कैंप के निकट देश के पहले गांव माणा ग्राम पंचायत के प्रधान पीताम्बर मोल्फा के साथ महिला मंडल माणा की महिलाओं ने श्री उद्धव जी को जौं की हरियाली भेंट की । इस अवसर पर आईटीबीपी तथा असम राइफल्स एवं श्रद्धालुओं की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया था । श्रद्धालुओं की आस्था , विश्वास और संस्कृति का ये हुजूम देवभूमि की वास्तविकता से रूबरू करा रहा था । लोगों का विश्वास इतना अटूट था कि हर पल यहाँ सकारात्मक ऊर्जा का संचार लोगों में भरता जा रहा था ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

    चम्पावत : दुबचौड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब ! चौड़ाख्याली गांव से हनुमान मंदिर तक ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच निकला भव्य डोला ,

    बड़ी खबर : अचानक मां पूर्णागिरि धाम पहुंचे राजपाल यादव , खबर फैलते ही उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    CM धामी ने दिखाई हरी झंडी , कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू... सीमांत उत्तराखंड में उमड़ा जनसैलाब ,

    चम्पावत : दूबड़ कमलेख में आज से 2 जुलाई तक गूंजेगी श्रीमद भागवत कथा ,

    वीडियो : चम्पावत के दूरस्थ नौलियागाँव में गूंज रही गौ महिमा , कथा श्रवण को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    चम्पावत : 25 लाख श्रद्धालुओं की आस्था का महाकुंभ संपन्न , भव्य मेले के समापन पर गूंजा विकास का संकल्प ,

    चम्पावत में गूंजा हरि नाम , सिल्योडीगूंठ की श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं का सैलाब ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in