• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

प्रसिद्ध जोड़ मेले की तैयारियां हुई पूरी - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-05-10 14:15:06
Share Share Share

प्रसिद्ध जोड़ मेले की तैयारियां हुई पूरी


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब में होने वाले मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप

● दिल्ली से कार सेवा प्रमुख बाबा सुरेन्द्र सिंह एवं जिलाधिकारी अफसरों के साथ रीठा साहिब दौरे पर
-----------------------------------
रीठा साहिब - प्रसिद्ध सिक्खों के तीर्थ स्थल चम्पावत जिले के गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब में होने वाले तीन दिवसीय मेले को लेकर जहां कार सेवकों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है , वहीं दिल्ली से कार सेवा प्रमुख बाबा सुरेन्द्र सिंह एवं गुरुद्वारा नानकमत्ता कमेटी के नए प्रधान व अन्य पदाधिकारी भी आज देर शाम यहां पहुंच रहे हैं । जिलाधिकारी नवनीत पांडे 10 मई को सुबह सूखीढांग से अफसरों के दल के साथ सड़क मार्ग का जायजा लेते हुए रीठा साहिब पहुंचेंगे । श्रीरीठासाहिब में गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के लोगों के साथ पूरे मेला परिसर में भ्रमण करने के बाद अधिकारियों व प्रबंध समिति के बीच बैठक कर मेले की सारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा । जिला प्रशासन की मंशा मेले को नया आयाम देने के साथ यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना है । इसी के साथ जिलाधिकारी द्वारा इन विषयों पर भी विचार किया जाएगा कि श्रीरीठासाहिब को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र में लाने के लिए यहां पर्यटन की दृष्टि से क्या-क्या प्रयास किए जा सकते हैं ? श्रीरीठासाहिब का मेला ऐसे समय में होता है , जब मैदानी क्षेत्रों में तपिश अपने यौवन पर होती है । उस वक्त यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों का रुख जिले के अन्य स्थानों की ओर किया जा सकता है , जिससे वह अपनी धार्मिक आस्था के साथ यहां की सुरम्य वादियों का भी आनंद ले सकें ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in