• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Monday, 14-September-2026

Home क्राइम

चम्पावत में मारपीट और लूट करने वाले पुलिस की गिरफ्त में - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-09-24 19:41:15
Share Share Share

चम्पावत में मारपीट और लूट करने वाले पुलिस की गिरफ्त में


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत ( Champawat ) - जिला पुलिस ने मारपीट कर लूट को अंजाम देने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है । हम आपको बता दें , पुलिस इस मामले में एक अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है ।

5 सितंबर को लूट को दिया था अंजाम -

चम्पावत कोतवाली अंतर्गत मुड़ियानी निवासी लक्ष्मी दत्त भट्ट ने पुलिस को बताया कि 5 सितंबर को जब वह चम्पावत से वापस अपने घर को जा रहे थे तो उनने एक लाल रंग की गाड़ी में लिफ्ट ली । जिसके बाद वाहन चालक को मुड़ियानी क्षेत्र में गाड़ी रोकने को कहा गया तो उसने द्वारा गाड़ी रोकने के बजाय जबरदस्ती गाड़ी को आगे ले जाया गया । जिसके बाद चालक व अन्य दो व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट की और 13000 ( तेरह हजार ) रुपये व अन्य सामान छीन लिया ।

पुलिस ने ऐसे किया मामले का खुलासा -

पुलिस ने कोतवाली चम्पावत में बीएनएस की धारा 309 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया । एसपी अजय गणपति ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित करने का निर्देश दिया । पुलिस टीम ने सीसीटीवी पुटेज खंगाले और इस मामले में वाहन संख्या UK 06W 8185 का संलिप्त होना प्रकाश में आया । जिसके बाद 15 सितंबर को पता चला कि ये वाहन टनकपुर क्षेत्र में है । वाहन स्वामी रामकिशोर पुत्र माखनलाल , निवासी - मुड़ियातोली , नबाबगंज , बरेली , उत्तर प्रदेश से गहन पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने अपने दो दोस्त सोनू गंगवार व साजन गंगवार ने साथ मिलकर लूट को अंजाम दिया था । जिसके बाद पुलिस ने रामकिशोर को गिरफ्तार कर लिया और अन्य दो लुटेरों की तलाश शुरू कर दी । अब पुलिस ने 24 सितंबर को अन्य दो अभियुक्तों सोनू गंगवार और साजन गंगवार , निवासी - नबाबगंज , बरेली को भी कोतवाली क्षेत्र चम्पावत से गिरफ्तार कर लिया है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in