• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home क्राइम

हत्यारे ने 59 टुकड़ों में काटा था महालक्ष्मी को - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-09-26 15:16:00
Share Share Share

हत्यारे ने 59 टुकड़ों में काटा था महालक्ष्मी को


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

बेंगलुरु - शहर में एक दिल दहला देने वाला अपराध हुआ है । अपराध ऐसा कि हर देखने और सुनने वाला सन्न है । इस अपराध के बाद एक बार फिर लोग सोचने को मजबूर हो गए हैं । यहां एक 26 साल की महिला महालक्ष्मी की निर्मम हत्या कर दी गई । हत्यारे ने उसके शरीर को 59 टुकड़ों में काट दिया और उन टुकड़ों को एक फ्रिज में रख दिया ।

हत्यारे का शव पेड़ पर लटका मिला -

हत्यारे का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला । हत्यारे का शव ओडिशा के भद्रक जिले के एक गांव में पेड़ से लटका हुआ मिला । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संदिग्ध हत्यारा बुधवार को पांडी गांव पहुंचा था और घर पर ही रुका था । वह दोपहिया वाहन पर घर से निकला था । स्थानीय लोगों को उसका पेड़ पर लटका शव मिला ।

हत्यारे ने मौत से पहले लिखा नोट -

हत्यारे ने अपनी मौत से पहले नोट में लिखा है कि , उसने यह क्रूर अपराध इसलिए किया क्योंकि वह महालक्ष्मी के व्यवहार से तंग आ चुका था । पुलिस ने पीड़िता महालक्ष्मी के सहकर्मी मुक्ति रंजन रॉय का लिखा सुसाइड नोट बरामद कर लिया है । इस नोट में उसने बेंगलुरु शहर को हिला देने वाले भयानक अपराध को कबूल किया है । सूत्रों ने बताया कि सुसाइड नोट उसकी डायरी में लिखा गया था । आरोपी ने अपनी डायरी में लिखा था , मैंने 3 सितंबर को अपनी प्रेमिका महालक्ष्मी की हत्या कर दी है ।
सूत्रों ने बताया कि उसने नोट में यह भी लिखा कि वह उसके घर गया था और उसकी 3 सितंबर को हत्या कर दी थी । मिले नोट के मुताबिक हत्यारे ने निजी मामलों को लेकर महालक्ष्मी से झगड़ा किया और महालक्ष्मी ने उस पर हमला किया । उसके कृत्य से क्रोधित होकर हत्यारे ने उसे मार डाला । डायरी में उसने लिखा , उसकी हत्या करने के बाद उसने उसके शरीर के 59 टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया । पुलिस , हत्यारे मुक्ति रंजन रॉय के बारे में जानकारी जुटा रही थी , तभी उसे यह नोट मिला । रॉय ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी । वह ओडिशा के भद्रक जिले के एक गांव में बुधवार को पेड़ से लटका हुआ मिला था । पुलिस ने कहा कि संदिग्ध हत्यारा वहां टीम का हेड था जहां महालक्ष्मी काम करती थी ।

हत्या का मामला कैसे आया सामने -

हत्या का मामला पिछले शनिवार को तब सामने आया जब पड़ोसियों ने दो दिनों से महालक्ष्मी के घर से दुर्गंध आती देखी और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी ।
पुलिस ने बताया कि महालक्ष्मी की मां और बहन शनिवार को उसके घर पहुंची और उन्होंने यह खौफनाक मंजर देखा । महालक्ष्मी की हत्या कर दी गई थी , उसके शव को कई टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दिया गया था । हालांकि फ्रिज चालू था , लेकिन शव में कीड़े लग गए थे । फ्रिज के पास एक सूटकेस मिला । पुलिस को संदेह है कि महालक्ष्मी की हत्या महीने की शुरुआत में की गई और उसके शव को चाकू जैसे किसी धारदार हथियार से टुकड़ों में काटा गया था । त्रिपुरा की रहने वाली महालक्ष्मी बेंगलुरु के एक मशहूर मॉल में काम करती थी । जिस इलाके में महालक्ष्मी पिछले पांच महीने से रह रही थी , वहां के लोगों के मुताबिक वह अकेली रहती थी और अपने पड़ोसियों से ज्यादा घुलती-मिलती नहीं थी । महालक्ष्मी जहाँ रहती थी वहां उसके साथ उसका पति नहीं रहता था । बताया जा रहा है महालक्ष्मी एक बेटा भी है और वो हत्यारे मुक्तिरंजन के साथ रिलेशनशिप में रहती थी ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in